शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

जल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लेने आयुक्त पहुंचे कंट्रोल रूम

नगर निगम के आयुक्त क्षितिज सिंघल ने आज सुबह जल संकट की स्थिति के बीच में नर्मदा पेयजल योजना के कंट्रोल रूम पर पहुंचकर वहां जल आपूर्ति की स्थिति का…

नगर निगम के आयुक्त क्षितिज सिंघल ने आज सुबह जल संकट की स्थिति के बीच में नर्मदा पेयजल योजना के कंट्रोल रूम पर पहुंचकर वहां जल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। कल से ही यह स्पष्ट हो गया था कि आज शहर में पानी का संकट पैदा हो जाएगा। यह स्थिति स्पष्ट होने के बाद निगम आयुक्त सुबह नर्मदा पेयजल योजना के बिजलपुर में स्थित कंट्रोल रूम पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने यह जानकारी ली की एक-एक टंकी में कितना पानी भर गया है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से यह भी पूछा कि जितना पानी भर गया है उतने पानी से हम क्षेत्र में कितना सप्लाय कर पाएंगे। नागरिकों की पानी की आवश्यकता की पूर्ति इतने पानी से हो सकेगी या नहीं हो सकेगी। यह सारी जानकारी हासिल करने के बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन 17 टंकी में कम पानी भराया है उनके सप्लाय वाले क्षेत्र में अतिरिक्त टैंकर लगाकर लोगों को पानी की आवश्यकता की पूर्ति को सुनिश्चित किया जाए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें