सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जैनेश झांझरी को श्रावक बस सुविधा पर मिला साधुवाद

दलालबाग में करीब 6 हजार श्रावकों की मौजूदगी में 10 दिनों तक श्रावक संस्कार शिविर का आयोजन किया गया था। यह श्रावक रोजाना एक समय भोजन किसी भी जैन समाज…

जैनेश झांझरी को श्रावक बस सुविधा पर मिला साधुवाद

दलालबाग में करीब 6 हजार श्रावकों की मौजूदगी में 10 दिनों तक श्रावक संस्कार शिविर का आयोजन किया गया था। यह श्रावक रोजाना एक समय भोजन किसी भी जैन समाज के घर पर कर रहे थे उनके लिए बड़ी संख्या में बस और अन्य वाहन की व्यवस्था कराई गई थी। कौन-सा वाहन किस क्षेत्र के जैन समाजजन के यहां पहुंचेगे इसकी भी सूची रोजाना बनाई जाती थी और निर्धारित समय पर बस निकालने के साथ वापस समय पर बस को शिविर में पहुंचना रहना था। यह सारी व्यवस्था जैनेश झांझरी ने अपने सहयोगियों के साथ पूरी जिम्मेदारी से निभाई। पूरे इंदौर की चारों दिशाओं में इन श्रावकों को जैन समाजजनों के घर भेजा। बस के अलावा ट्रेवलर भी लगाई गई थी। यह व्यवस्था 10 दिनों तक रही। किसी भी दिन कोई अव्यवस्था सामने नजर नहीं आई। इस पर जैनेश झांझरी सहित उनकी टीम को साधुवाद भी मिला। जैनेश झांझरी, हुकुम जैन, अक्षय कासलीवाल, विमल अजमेरा, टीके वेद, पिंकेश टोंग्या, अजय जैन अज्जू, झोन प्रभारी राहुल जैन स्पोर्ट्स, अभिषेक अजमेरा, राजेश खाकरोड वाला, अनूप गांधी, आकाश पांड्या, संजय जैन काका, वितुल अजमेरा, दिलीप बज, रवि जैन, वीरेन्द्र बड़जात्या, पवन पाटोदी, पुष्पेंद्र जैन सोनू, प्रमोद पापड़ीवाल, नीलेश सेठी, महावीर बैनाड़ा, राजकुमार बड़जात्या, कपूर पाटनी, राजेन्द्र लुहाड़िया, सलिल जैन, अभिजीत जैन, आश्रय गंगवाल और बस संयोजकों का सहयोग मिला। इतना होने के बाद भी कल जैनेश झांझरी ने कहा कि अगर कोई बस सुविधा में असुविधा हुई तो हम क्षमाप्रार्थी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें