मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जैन संत का स्वतंत्रता दिवस पर राजबाडा पर प्रवचन

जैन कालोनी से होगा विहार, जैन समाजजन तिरंगा और पचरंगी झंडा लेकर चलेंगे, ध्वजारोहण भी होगा

आचार्य 108 सुनील सागर म.सा. और संघ का चातुर्मास प्रवचन आरटीओ रोड गार्डन पर किया जा रहा है। वहां जैन समाजजनों ने श्रीफल भेंट कर संत से 15 अगस्त के दिन राजबाडा पर झंडावंदन और विशेष प्रचचन के साथ राष्ट्र के नाम संदेश का आग्राह किया, जिसे संत सुनील सागर म.सा. ने स्वीकार किया। आचार्य और संघ का 15 अगस्त को जैन कालोनी से विहार होगा। संत के दोनों तरफ जैन समाजजन और रत्नत्रय ग्रुप के साथी 100 से अधिक तिरंगा और पचरंगी झंडा लेकर चलेंगे जिसमें मातृशक्तियां भी शामिल होंगी। इस विहार के दौरान बैण्ड पर देशभक्ति गीत गूूंजेगे। राजबाडा पर आचार्य के पाद प्रक्षालन, शास्त्रा भेंट की क्रिया भी होगी। पूर्व पार्षद पवन जैन, जैनेश झांझरी, इंद्रकुमार सेठी, सुरेन्द्र जैन बाकलीवाल, वीरेन्द्र बड़जात्या, सुनील गोधा, नीलेश सेठी, दीपक पाटनी, मनमोहन झांझरी, आयुषी बाकलीवाल, देवेन्द्र सोगानी, कैलाश वेद, त्रषभ पाटनी, प्रवीण पाटनी, पिंकेश टोंग्या, जैनेश झाँझरी, वीरेन्द्र बड़जात्या,राजकुमार घाटे, प्रदीप बड़जात्या,कैलाश लुहाड़िया, मनोज- अनामिका बाकलीवाल, आयुषी बाकलीवाल, संदीप पहाड़िया, देवेन्द्र सेठी,प्रमोद पापड़ीवाल, पवन पाटोदी,धीरज पहाड़िया, जितेन्द्र जैन, नीरज गंगवाल, रत्नत्रय ग्रुप, नितिन पाटोदी, जिनेन्द्र सेठी, दिलीप पाटनी, अजय जैन सहित अन्य मौजूद थे। आयोजन से कई जैन संगठन जुड़े है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें