जैन संत आचार्य 108 सुनील सागर म.सा. और संघ 60 पिच्छी सहित का जैन कालोनी चातुर्मास मंगल प्रवेश रविवार को हुआ था और उसके बाद माला गार्डन में प्रवचन भी हुए थे। प्रवचन के दौरान जगह छोटी पड़ गई। संत ने कहा कि बड़ी जगह ली जाए और कल घूंघट गार्डन लिया गया। इस गार्डन में बड़ा पांडाल बनाया जाना है, जिसका भूमिपूजन बड़ी संख्या में जैन समाजजनों की मौजूदगी में संत के मार्गदर्शन में किया गया। गार्डन के बॉबी छाबड़ा, समाज के विनय बाकलीवाल, इन्द्रकुमार सेठी, कैलाश लुहाड़िया, जैनेश झांझरी, नकुल पाटोदी, वीरेन्द्र बड़जात्या, कमल राँवका, संदीप गंगवाल, सुयश बाकलीवाल, गिरिश पाटोदी, प्रवीण पाटनी, सुदर्शन जटाले, कैलाश वेद, देवेन्द्र सोगानी, सौरभ पाटोदी, पिंकेश टोंग्या, सुरेश सेठी, त्रषभ पाटनी, महावीर बैनाड़ा, मनोज सेठी, हेमंत जैन, देवेन्द्र सेठी, सतीश जैन मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




