इन्दौर। मुनि 108 चिन्मय सागर म.सा. जंगल वाले बाबा का 65वां अवतरण दिवस मनाया गया। शासकीय अस्पताल में फल वितरण आयोजन किया गया। ओम पाटोदी, देवेन्द्र सेठी, टी.के. वैद, कैलाश लुहाडिया, पवन पाटोदी, चेतन जैन सहित अन्य मौजूद थे।
भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा के पदाधिकारी मुनि संघों के सानिध्य में पहुंचे एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन कालोनी में सुनील सागर म.सा. से कलश सम्बंध में चर्चा भी की। वहीं मल्हारगंज में मुनि साध्य सागर म.सा., बनेडिया में अविचल सागर म.सा. से भी आशीर्वाद लिया। ओम पाटोदी, टी.के. वैद, देवेन्द्र सेठी, पवन पाटोदी, इंद्रकुमार बड़जात्या, कैलाश लुहाडिया, तल्लिन बड़जात्या, केतन जैन सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




