मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जैन समता संघ कराएगा बाहर के छात्रों को पर्युषण में भोजन

न.प्र.)। साधुमार्गी जैन समता संघ के तत्वावधान में शहर में तीन प्रमुख स्थानों पर साधु- साध्वी भगवंतों के सानिध्य में नियमित रूप से जिनवाणी की पावन धारा निरंतर प्रवाहित हो…

न.प्र.)। साधुमार्गी जैन समता संघ के तत्वावधान में शहर में तीन प्रमुख स्थानों पर साधु- साध्वी भगवंतों के सानिध्य में नियमित रूप से जिनवाणी की पावन धारा निरंतर प्रवाहित हो रही है। इनमें विंध्याचल नगर अरिहंत जैन स्थानक पर पदम मुनि म.सा., गुमास्ता नगर स्थित मुकुट मांगलिक परिसर पर आदित्य मुनि म.सा. आदिठाणा 3 और यशवंत निवास रोड स्थित समता भवन पर श्रीकांता श्रीजी म.सा. के सानिध्य में धर्मसभाएं हो रही हैं। आज से पर्यूषण महापर्व शुरू हो गया है। इन तीनों स्थानों पर बाहर गाँव से पढने आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन सुबह 11 से 12.30 एवं शाम 5 से 6.15 बजे तक एकासन, बियासना, चौविहार करने वालों के लिए निशुल्क भोजन व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। पारस बोहरा, मनीष बोहरा ने उक्त जानकारी दी। विंध्यांचल नगर में तेजकुमार तांतेड, दीपक सुराना गुमास्ता नगर में अनिल डूंगरवाल, मनीष भटेवरा तथा समता भवन ललित दुग्गड़, पारस जैन भोजन व्यवस्था देखेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें