मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जैन साध्वी के प्रवचन सिंधी पंचायत का तैयार फिजियोथैरेपी सेन्टर का कल शुभारम्भ

सिंधी पंचायत पूज्य जेकब आबाद जिला सिंधी पंचायत, श्री जेकब आबाद जिला पंचायत सिंधी ट्रस्ट ने डिजिटल फिजियोथैरेपी सेंटर का निर्माण कराया। जिसका शुभारम्भ कल रविवार को दोपहर 12 बजे…

सिंधी पंचायत पूज्य जेकब आबाद जिला सिंधी पंचायत, श्री जेकब आबाद जिला पंचायत सिंधी ट्रस्ट ने डिजिटल फिजियोथैरेपी सेंटर का निर्माण कराया। जिसका शुभारम्भ कल रविवार को दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। महेश राजपाल, गोपालदास परियानी, वासुदेव हरगुनानी, अमृतलाल हिरानी ने बताया कि आबाद भवन में परमार्थिक चिकित्सालय संचालित किया जा रहा है जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की जाती है। चिकित्सालय में लैब का भी संचालन होता है। डिजिटल फिजियोथैरेपी सेंटर से समाजजनों और आने वालों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। दीवान मिरचंदानी, अनिल पाहुजा, चंद्रकुमार चुग, प्रतापराय मेघानी, वासुदेव वाधवानी, गुरमुखदास लालवानी, रामचंद्र राजानी, रामश्री, मोतीराम थदानी, प्रीतम सीतलानी, अशोक चावला, मनोहर पमनानी, टोपनदास करमचंदानी भी कल के आयोजन से जुड़े है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें