सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जैन मुनि की हुई समाधि

दिगम्बर जैन समाज से जुड़े संजय पाटोदी ने बताया कि 24 वर्षों से संयम और 7 दिनों से निर्जल तप और नवकार महामंत्र का श्रवण करते हुए मुनि सुकुमाल सागर…

दिगम्बर जैन समाज से जुड़े संजय पाटोदी ने बताया कि 24 वर्षों से संयम और 7 दिनों से निर्जल तप और नवकार महामंत्र का श्रवण करते हुए मुनि सुकुमाल सागर म.सा. की उत्तम समाधि हुई। कल शआम 6.30 बजे नेमीनगर जैन कालोनी में आचार्य 108 सुनील सागर म.सा. के मुखारबिंद से नवकार महामंत्र का श्रवण करते हुए मुनि सुकुमाल सागर म.सा. ने उत्तम समाधि मरण को प्राप्त किया। समाधि के बाद नेमीनगर जैन कॉलोनी से पाटोदी फार्म हाउस तक डोला निकाला गया, जिसमें समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु शामिल हुए। नितिन झांझरी ने अंतिमक्रियाएं कराई। इन्द्रकुमार सेठी, कैलाश लुहाड़िया, संजय पाटोदी, अशोक पाटोदी, गिरिश पाटोदी, महेश पाटोदी, कमल रावका, संदीप गंगवाल, प्रवीण जैन, सुयश बाकलीवाल, पवन जैन, संजय कासलीवाल, संजय जैन, विमल झांझरी, सुनील जैन, ईशान, प्रदीप गंगवाल, राजेश पाटोदी, राजीव पाटौदी, आदित्य पाटोदी, देवेंद्र पाटोदी, नयन पाटोदी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें