राऊ विधानसभा के अंतर्गत वार्ड 78 से जुड़े बिजलपुर क्षेत्र की ट्रेजर टाउनशिप कालोनी से जुड़ी मुख्य सड़क के नवनिर्माण और चौड़ीकरण का कार्य पूरा होने में अभी कम से कम डेढ़ से दो माह का समय और लगेगा। जबकि आधे से ज्यादा काम पूरा हो चुका है, फिर भी अभी कई हिस्सों में सड़क निर्माण सहित अन्य कई काम बाकी है जिसमें बचे कई हिस्सों में सड़क निर्माण कार्य के साथ दोनों ओर फुटपाथ निर्माण और वर्तमान में सेंट्रल डिवाइडर निर्माण का कार्य भी शामिल है। हालांकि अभी पेट्रोल पंप की ओर से तैयार सड़क पर बीच में हाथों हाथ डिवाइडर निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा डिवाइडर निर्माण के बाद इसमें मिट्टी डालकर ग्रीनरी के लिए पेड़ – पौधे लगाने का काम भी किया जाएगा। इसके अलावा रोशनी के लिए भी बीच के हिस्से में 70 से ज्यादा नए बिजली के पोल पर सवा सौ से ज्यादा तेज रोशनी वाली नई एलइडी लाइटिंग जगमगाएगी। सड़क प्रोजेक्ट से जुड़े निगम अधिकारियों के मुताबिक हमारा प्रयास है कि हर हाल में बिजलपुर क्षेत्र की ट्रेजर टाउनशिप के सामने से लेकर एबी रोड पेट्रोल पंप तक बन रही 100 फीट चौड़ी फीडर रोड निर्माण का कार्य आने वाले दिनों में बेहद जल्द दीपावली से पहले पूर्ण कर लिया जाए। जिसको लेकर वर्तमान में यहां दिन-रात तेजी के साथ सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्य चलाया जा रहा है। साथ ही जैसे-जैसे बाधाएं दूर हो रही है। सड़क निर्माण कार्य में तेजी नजर आ रही है। यही नहीं सड़क निर्माण के साथ फुटपाथ निर्माण का कार्य भी किया जाएगा। जिसके लिए सड़क चौड़ीकरण की जगह से करीब 40 से ज्यादा बाधक निर्माण हटाकर आने वाले दिनों में बेहद जल्द सड़क निर्माण कार्य में और ज्यादा तेजी लाने की तैयारी है। गौरतलब है कि करीब साढ़े ग्यारह करोड रुपए के आसपास की लागत से बन रही नवीन फीडर रोड का काम लंबे समय से चल रहा है। वहीं अब अफसरों का कहना है कि हमारी कोशिश हर कि अगले डेढ़ से दो माह के भीतर दीपावली से पहले यहां सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवा लिया जाए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




