सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जिंसी सड़क का निर्माण धीमी गति से करना भारी पड़ा

नगर निगम के द्वारा बनवाई जा रही मास्टर प्लान की सड़कों में शामिल जिंसी की सड़क का निर्माण धीमी गति से करना ठेकेदार को भारी पड़ गया है। नगर निगम…

नगर निगम के द्वारा बनवाई जा रही मास्टर प्लान की सड़कों में शामिल जिंसी की सड़क का निर्माण धीमी गति से करना ठेकेदार को भारी पड़ गया है। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने कल नेमीनाथ चौराहा से जिंसी और जिंसी से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक बनाई जा रही सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि ठेकेदार द्वारा बहुत धीमी गति से काम किया जा रहा है। पिछले दिनों भी निरीक्षण करने के दौरान ठेकेदार को चेतावनी दी गई थी और काम की गति बढ़ाने के लिए कहा गया था, इसके बाद भी ठेकेदार के द्वारा गुणवत्ता के साथ तेजी से काम करने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में नगर निगमायुक्त ने कल इस ठेकेदार का ठेका कैंसिल करने और उसे ब्लैक लिस्ट करने का आदेश दिया। इस ठेकेदार के पास जिंसी की सड़क के अलावा जो सड़के हैं उन सड़कों का निर्माण अब दूसरे ठेकेदार से करवाया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें