मंत्री तुलसीराम सिलावट के करीबी सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग एवं शकील खान का मक्का-मदीना से उमराह कर विमानतल लौटने पर इस्तकबाल का आयोजन किया गया। बेग 20 दिन की जियारत एवं उमराह पूर्ण कर अपने वतन वापस लौटे तो उनका स्वागत यूनुस खान, नासिर बेग, माहिर शाह बाबा सोहेल पठान, राज वर्मा, फहीम खान, गोलू शेख, रवीश पचोरिया, नवीन भीलवाड़ा, भगत बचारिया, फैजान बेग तहसीन ख़ान, समीर बेग, रियाज खान ने किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




