एमजी रोड कृष्णपुरा स्थित मस्जिदे गोसिया गरीब नवाज के इमाम कमरुद्दीन खान कादरी जो 40 साल से एक ही जगह पर इमाम की जिम्मेदारी धार्मिक रूप से निभा रहे हैं उनका मुस्लिम समाजजनों ने इस्तकबाल किया। अब उन्हें मस्जिद कमेटी और नमाजियों ने उनके लिए इस सेवा अवसर पर तोहफा का इंतजाम किया है। इमाम को 24 नवम्बर बगदाद शरीफ के दीदार और मुकद्दस पर जाने के लिए व्यवस्था की है। इस मौके पर अब्दुल जब्बार मंसूरी, मुनव्वर अली शाह, आकिब, अहमद, शकुर साहब, डॉ. एम. शाह, लतीफ खान, सरदार गन्नेवाले, महफूज, मोअज्जिन उस्मान मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




