मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

इसी माह 71 लाख खर्च कर बनेगी नई सड़क

विधानसभा 5 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 51 से जुड़े क्षेत्र में पवित्र श्रावण मास में शिवनगर मेंनरोड से क्षेत्र के शिव मंदिर तक के बड़े हिस्से में क्षेत्र के रहवासियों…

विधानसभा 5 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 51 से जुड़े क्षेत्र में पवित्र श्रावण मास में शिवनगर मेंनरोड से क्षेत्र के शिव मंदिर तक के बड़े हिस्से में क्षेत्र के रहवासियों को बड़ी राहत देने के लिए जल्द सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ करने की तैयारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि बेहद जल्द आने वाले दिनों में क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया और वार्ड 51 के पार्षद मलखान सिंह कटारिया के प्रयासों से निगम द्वारा क्षेत्र के रहवासियों की मांग पर वार्ड 51 में एक और नई सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत कर नई सड़क की सौगात देने की तैयारी है। जिसको लेकर हाल ही में निविदा भी जारी हो गई है। यही नहीं अब अगले माह बेहद जल्द 15 अगस्त के बाद निर्माण कार्य भी शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है कि जिसको लेकर निगम की ओर से तमाम प्रक्रिया और तैयारी भी शुरू हो गई है।

रक्षाबंधन से पहले होगा

निर्माण कार्य शुरू—क्षेत्रीय पार्षद मलखान सिंह कटारिया ने बताया सावन मास में क्षेत्र के रहवासियों और शिव भक्तों के लिए आने वाले दिनों में बेहद जल्द लगभग 70 लाख रुपए से ज्यादा की लागत से नई चमचमाती सीमेंट कांक्रीट सड़क की सौगात देने की तैयारी शुरू हो गई है। जिसका क्षेत्र के रहवासियों को लंबे समय से इन्तजार था। बारिश के दिनों में शिव नगर क्षेत्र की यह सड़क बारिश के पानी और कीचड़ के कारण लोगों के चलने लायक नहीं रहती। खासकर क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में उबड़-खाबड़ सड़क होने से कई दिनों तक बारिश का पानी जमा रहता है और गड्ढों के कारण आए दिन वाहन फंसने की शिकायत भी रहती है इसीलिए लोगों की लगातार मांग और सुरक्षा और जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस सड़क की मंजूरी मिल गई है। यही नहीं अब अगले माह में बेहद जल्द काम भी शुरू हो जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें