अग्रवाल समाज हाइवे क्षेत्र पालदा के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार 8 अक्टूबर को निकाली जाने वाली महाराजा अग्रसेन की पालकी यात्रा के आमंत्रण का लोकार्पण वरुण विक्ट्री परिसर में क्षेत्र के समाज बंधुओं की मौजूदगी में पितृ पुरुष महाराजा अग्रसेन के चित्र की साक्षी में किया गया। इसके साथ ही आज से क्षेत्र की 70 कॉलोनियों के 560 परिवारों को पीले चावल सहित घर-घर जाकर निमंत्रण देने का अभियान भी शुरू कर दिया गया। अरविन्द बागडी, मनीष अग्रवाल मन्नू ने बताया कि इस अवसर पर दिलीप अग्रवाल पालदा, गोपाल अग्रवाल, हरिकिशन जिंदल, खेमचंद अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, अशोक गोयल माउंट, दिलीप नरेडी, संजय कंसल बीआरजी, एनपी ऐरन, मनीष सिंघल, शशि ऐरन एवं निधि बागड़ी मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




