मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जंजीर वाला चौराहा सड़क के आगे का निर्माण शुरू करने के निर्देश

आयुक्त ने दो पहिया वाहन पर घूम कर सड़क की स्थिति को देखा

नगर निगम के द्वारा जंजीरवाला चौराहा सड़क पर आगे का निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए ठेकेदार से कहा गया है कि जल्द से जल्द आगे के क्षेत्र में निर्माण के कार्य को आकार देने का काम किया जाए।

यह निर्देश नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के द्वारा कल शाम को दो पहिया वाहन से क्षेत्र का भ्रमण करते हुए स्थिति का आकलन करने के उपरांत दिए गए। नगर निगम के द्वारा शहर में मास्टर प्लान की 23 सड़कों का निर्माण करने के काम को हाथ में लिया गया है। इस योजना के तहत जंजीर वाला चौराहा से लेकर अटल द्वार तक सड़क का निर्माण किया जाना है। इसमें से अभी जंजीर वाला चौराहा से लेकर लक्ष्मी मेमोरियल अस्पताल तक की सड़क का निर्माण हो गया है।

आयुक्त के द्वारा दौरे के दौरान इस बनी हुई सड़क को देखा गया। इस सड़क पर जितने क्षेत्र में निर्माण हुआ है उसमें अधिकांश कार्य पूरा हो गया है। अब जो थोड़ा सा काम बचा हुआ है उसे काम को जल्द करने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए। इसके साथ ही अब सड़क के निर्माण के काम को लक्ष्मी मेमोरियल अस्पताल से लेकर पुलिया तक करने के लिए निर्देशित किया गया है आयुक्त ने कहा कि जब पुलिया तक का निर्माण हो जाएगा तो फिर उसके बाद में आगे के निर्माण को शुरू किया जाएगा।

दो और सड़कों के काम की समीक्षा

इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त के द्वारा मालवीय नगर और खजराना में जमजम चौराहा पर बनाई जा रही सड़क के निर्माण की भी समीक्षा की गई। दोनों सड़कों के काम को मौके पर जाकर देखा गया। इस दौरान यह पाया गया कि मालवीय नगर में राम इस कार्य को और ज्यादा बेहतर किए जाने की आवश्यकता है। खजराना के जमजम चौराहा पर निर्माण के कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें