मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

इंस्टीट्याूट लॉ कॉलेज में आज दीक्षांत समारोह

कॉलेज में आज दोपहर 1 बजे से वार्षिक दीक्षांत समारोह का बड़ा और गरिमामय आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख जनप्रतिनिधि और विधि के साथ शिक्षा जगत से…

कॉलेज में आज दोपहर 1 बजे से वार्षिक दीक्षांत समारोह का बड़ा और गरिमामय आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख जनप्रतिनिधि और विधि के साथ शिक्षा जगत से जुड़े विशिष्ठ अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुरागसिंह ठाकुर, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। संस्थान प्रमुख कांति बम, डीन डॉ. मनमीत कौर राजपाल ने बताया कि विद्यार्थियों को सक्षम और जिम्मेदार सहभागी के रूप में तैयार करना ही संस्थान का लक्ष्य है और दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत का उत्सव है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें