सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

संस्थान ने पांच गणेश उत्सव समितियों को दिए चेक

मारुति नंदन बालाजी सेवा संस्थान के रामबाबू अग्रवाल ने बताया कि मिलें बंद होने के बावजूद अनंत चतुर्दशी पर झांकी निकालने की परम्परा मिलों की गणेश उत्सव समितियों द्वारा जारी…

संस्थान ने पांच गणेश उत्सव समितियों को दिए चेक

मारुति नंदन बालाजी सेवा संस्थान के रामबाबू अग्रवाल ने बताया कि मिलें बंद होने के बावजूद अनंत चतुर्दशी पर झांकी निकालने की परम्परा मिलों की गणेश उत्सव समितियों द्वारा जारी रखी गई है। संस्था की ओर से इस वर्ष प्रत्येक गणेश उत्सव समिति को 21 हजार का सहयोग चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर इंदौर की विभिन्न कपड़ा मिलों की गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी सर्व श्री कैलाश कुशवाह, कन्हैया लाल मरमट, नरेंद्र श्रीवश, हरनाम सिंह धारीवाल सहित झांकी निर्माता उपस्थित रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें