सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

क्षतिग्रस्त रिटर्निंग वॉल के बजाय अब नई सुरक्षा दीवार का होगा निर्माण

सांवेर विधानसभा के अंतर्गत निपानिया क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 36 से जुड़े गोयल रिजॉर्ट कॉलोनी निपानिया चौराहे पर लंबे समय से क्षतिग्रस्त सालों पुरानी रिटर्निंग वॉल की बजाय अब नई…

सांवेर विधानसभा के अंतर्गत निपानिया क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 36 से जुड़े गोयल रिजॉर्ट कॉलोनी निपानिया चौराहे पर लंबे समय से क्षतिग्रस्त सालों पुरानी रिटर्निंग वॉल की बजाय अब नई पहले से दुगनी मजबूत रिटर्निग वॉल का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। जिसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब बारिश में आसपास के लोगों के घरों और कालोनियों के मुख्य मार्ग पर सुरक्षा दीवार बनने से कही भी बारिश का पानी भरा नजर नहीं आएगा। यही नहीं चौराहे के आसपास के व्यापारियों और रहवासियों के घरों में भी कहीं भी बारिश का पानी नहीं घुसेगा। जिसको लेकर निगम द्वारा प्लानिंग के साथ निपानिया क्षेत्र के प्रमुख मार्ग पर लंबे समय से क्षतिग्रस्त रिटर्निंग वॉल को तोड़कर उसकी जगह नई बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पिछले साल से निपानिया चौराहा क्षेत्र की गोयल ऱिजॉर्ट कालोनी मुख्य मार्ग की टूटी फूटी क्षतिग्रस्त रिर्टनिग सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए क्षेत्र के रहवासियों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। लोगों की लम्बें समय की मांग पर क्षेत्रीय पार्षद सुरेश कुरवडे द्वारा लगातार प्रयास कर निगम से पुरानी क्षतिग्रस्त हो चुकी सालों पुरानी रिटर्निंग वॉल के नव निर्माण की फाइल मंजूर करवाकर अब जल्द कार्य शुरू करवाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि अगले माह टेंडर प्रक्रिया के बाद जल्द काम शुरू भी हो जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें