मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

इंस्पायर अवार्ड के लिए पंजीयन और विद्यार्थियों के नामांकन

शिक्षा विभाग ने भेजा सभी स्कूलों के प्राचार्यों को पत्र

बाद योजना के प्रचलित दिशा-निर्देशों के अनुसार कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के मौलिक और नवाचारिक विचारों का चयन कर पोर्टल लिंक पर भेजना होंगे। हर विद्यालय से 5 विद्यार्थियों का नामांकन किया जाना है। इसके लिए विद्यालय का नामांकन कराना है और नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर है। अगर किसी विद्यालय को कोई समस्या आती है, तो वे नोडल अधिकारी भारती पंवार, शैलेन्द्र कंटक से सम्पर्क कर सकते हैं। वहीं सभी स्कूलों के संकुल प्राचार्य इस योजना को देख रहे हैं कि कोई भी स्कूल योजना से वंचित ना रहे इसलिए संकुल प्राचार्य अपने अधीन स्कूलों के प्राचार्यों से सम्पर्क साध रहे हैं। उक्त निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें