सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सागर ज्यूस परिवार का नवाचार…. करतब दिखाने वाले बच्चों को बांटी साइकिल

विजयवर्गीय बोले– हमेशा सागर सी गहरी सोच जैसा करते है काम

सागर ज्यूस परिवार का नवाचार…. करतब दिखाने वाले बच्चों को बांटी साइकिल

आमतौर पर निर्णायक मंच के सामने अखाड़े द्वारा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जाता है। लेकिन इस बार चल समारोह में एक मंच ऐसा था, जहां खासतौर पर बच्चे सर्वश्रेष्ठ करतब दिखा रहे थे। यह मंच था सागर ज्यूस परिवार इस मंच 51 साइकिल भी रखी हुई थी।

अनंत चतुर्दशी चल समारोह के दौरान झांकियों का कई मंचों से स्वागत किया गया। का। पर मंचों पर भी विशेष लाइट,साउंड और एलईडी लगाई गई। सागर ज्यूस परिवार द्वारा भी नंदलालपुरा चौराहा के समीप मंच लगाया गया। यह मंच अन्य मंचों से इसलिए अलग था,क्योंकि इस मंच पर 51 साइकिल भी रखी हुई थी। राजू सागर एवं पुष्पक सागर ने बताया कि मंचों से अखाड़ों में प्रदर्शन करने वाले युवक,युवती और बच्चों को मेडल, शील्ड या नगद पुरस्कार दिया जाता है, लेकिन हमने और मोरनी साड़ी ने इस बार मनभावन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को साइकिल वितरित की। राघव गुप्ता ने बताया कि साइकिल लेकर बच्चे काफी खुश नजर आए। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी इस मंच को देख कहा कि सागर परिवार हमेशा सागर की गहराई वाली सोच रखकर काम करता है। इस अवसर पर राजू सागर, पुष्पक सागर, दर्शन शर्मा, संदीप सागर, नितिन सागर, पीयूष सुरेखा, सौरभ सोनी, शुभम विजयवर्गीय, सुयश उपाध्याय, अविनाश कदम, सूर्यांश शर्मा, हर्षित खंडेलवाल, अंशुल नीमा, शुभ अग्रवाल, दक्ष राठौर मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें