मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

इंग्लैंड के जिम्नास्ट का संतुलन बिगड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स में सिर और गर्दन के बीच गिरा

ग्लास्गो। कॉमनवेल्थ जिम्नास्टिक्स फाइनल गैब्रियल लैंगटन बुरी तरह गिर गए। पुरुष टीम फाइनल के दौरान वह हाई बार रूटीन कर रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह…

ग्लास्गो। कॉमनवेल्थ जिम्नास्टिक्स फाइनल गैब्रियल लैंगटन बुरी तरह गिर गए। पुरुष टीम फाइनल के दौरान वह हाई बार रूटीन कर रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बार को पकड़ने से चूक गए। इसके बाद वह सीधे सिर और गर्दन के बल जमीन पर गिरे। हादसे के बाद मेडिकल टीम तुरंत उनके पास पहुंची। कुछ देर तक उनका इलाज किया गया और फिर स्ट्रेचर पर लेटाकर अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में गैब्रियल लैंगटन की जांच हुई और स्कैन किया गया। इसमें गंभीर चोट का पता नहीं चला। इंग्लैंड की तरफ से बयान जारी करके गेम्स के में दौरान पुरुष इंग्लैंड टीम के कहा गया, 'एहतियात के तौर पर गैब्रियल को रात में ही अस्पताल ले जाया गया था और उनके कई स्कैन किए गए, जिनके नतीजे बहुत अच्छे रहे। अच्छी बात यह है कि उन्हें किसी भी गंभीर चोट या उससे जुड़ी समस्या से मुक्त पाया गया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर टीम होटल भेज दिया जाएगा।'

बयान में आगे बताया गया है- वे अच्छे मूड में हैं और उन्हें मिले सपोर्ट के ढेरों मैसेज और मेडिकल टीम की बेहतरीन देखभाल के लिए बहुत आभारी हैं। वे अपने मेडल का जश्न मनाने के लिए टीम के साथ फिर से जुड़ने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें