सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के मदन महल गार्डन में आयोजित जन-विश्वास शिविर में जनसेवा, जनसंवाद और सुशासन की प्रभावी तस्वीर देखने को मिली। शिविर में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की कार्यवाही की। जन संवाद, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, उद्यमी संवाद और विभिन्न विभागों की सेवाएं शिविर के प्रमुख आकर्षण रहे। शिविर में सभी संबंधित विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गए। इनमें आधार सेवाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, समग्र ई- केवाईसी, फार्मर आईडी, आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजनाओं सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। सांसद शंकर लालवानी, प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौड़, विधायक रमेश मेंदोला, एमआईसी सदस्य जीतू यादव, कलेक्टर शिवम वर्मा, निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, चंदूराव शिंदे, दीप्ति हाड़ा, सुरेश कुरवाड़े सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




