शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

इंदौर में आज फिर सुबह से तापमान में जोरदार गिरावट

पहली बार इतने नीचे पहुंचा सुबह का तापमान अब मॉर्निंग वॉक पर निकलने वालों के लिए भी तेज ठंड और हवा का प्रदूषण बना चुनौती

आज सुबह के तापमान में जोरदार गिरावट आ गई है। यह पहला मौका है जब सुबह का तापमान इतना नीचे पहुंच गया है। इस तापमान के गिर जाने से मॉर्निंग वॉक पर निकलने वालों के लिए अब थोड़ी तेज ठंड और हवा का प्रदूषण चुनौती बनना शुरू हो गया है।

अब तक तो मौसम में सुबह और रात के समय पर हल्की-हल्की ठंड महसूस हो रही थी लेकिन अभी भी तेज ठंड शुरू होने का रास्ता नहीं खुल पा रहा है। तापमान करीब-करीब स्थिर जैसी हालत में है। आज सुबह का तापमान जरूर तेज गति से नीचे की तरफ गिरा है। इससे सुबह के समय पर ठंड थोड़ी तेज हो गई है।

अब यह संभव है कि सुबह का गिरा हुआ तापमान दिन के तापमान में भी गिरावट की स्थिति लाए। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सुबह का तापमान गिरने के बाद भी 9:00 बजे के बाद में तापमान में तेजी से उछाल आ गया। जिसके परिणामस्वरूप दिन के समय पर नागरिकों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाएगी।

कल दिन का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस था। जो कि सामान्य तापमान से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस बना हुआ रहा। यह सामान्य तापमान से 3 डिग्री सेल्सियस कम था। पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से 12 डिग्री के बीच ही चल रहा है। इसलिए इसमें कोई बड़ा परिवर्तन नहीं आ पा रहा है।

अलबत्ता कल हवा की गति में जरूर परिवर्तन आया और शहर में 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती हुई नजर आई। इस हवा के कारण भी आने वाले समय में ठंडक पैदा होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज सुबह 8:30 बजे शहर का तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

यदि तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो कल शनिवार के दिन सुबह 8:30 बजे तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था। जबकि शुक्रवार को यह तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह से पिछले कई दिनों में यह पहला मौका है जब सुबह के 8:30 का तापमान 20 डिग्री के नीचे जाकर भी 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है।

इसे आने वाले दिनों में मौसम में होने वाले परिवर्तन के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 15 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 November 2026, पृष्ठ 4