शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

इंदौर मौसम: न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पहुंचा, हवा धीमी होने से ठंड का असर कम

शहर के मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ है।

इंदौर मौसम: न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पहुंचा, हवा धीमी होने से ठंड का असर कम

शहर के मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ है। इस बार तापमान भी बढ़ गया और हवा की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। इसके परिणामस्वरूप ठंड के तेवर ढीले पड़ गए हैं।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर के तापमान में अचानक उछाल आ गया है। शहर का अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान दोनों ही बढ़ गए हैं। इसके चलते हुए ठंड के तेवर भी कमजोर पड़ गए। कल शहर का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले यह 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान में भी परिवर्तन हुआ है।

वह भी 10.6 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस हो गया है। अधिकतम तापमान बढ़ जाने के कारण धूप के तेवर तीखे हो गए। सुबह 10 बजते ही यह धूप काटने लगी थी। जो लोग ठंड को ध्यान में रखते हुए गर्म कपड़े पहनकर निकले उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 26 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 26 November 2026, पृष्ठ 4