शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

इंदौर का तापमान 36 डिग्री के ऊपर निकला

अभी से लोग तेज गर्मी के कारण होने लगे परेशान

क्लाइमेट चेंज के परिणाम स्वरूप इंदौर का तापमान तेज गति से बढ़ रहा है। कल तापमान इस मौसम में सर्वाधिक 36 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इस बार ठंड का मौसम शुरू होने के बाद नागरिक गर्मी से दो-दो हाथ करते हुए नजर आ रहे हैं। बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद हमेशा ठंड का मौसम शुरू होता है। इस ठंड के मौसम की शुरुआत 1 अक्टूबर से हो गई है। मौसम बदल जाने के बावजूद हालात नहीं बदल पा रहे हैं। 1 अक्टूबर से इंदौर में तेज गर्मी शुरू हो गई है। गत 1 अक्टूबर से लेकर अब तक इंदौर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा था। अब कल मंगलवार के दिन से यह तापमान बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कल इंदौर का अधिकतम तापमान 36.02 डिग्री सेल्सियस रहा है जो की सामान्य तापमान से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है। इस तापमान के बढ़ जाने के कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समय से ही नागरिकों को तेज गर्मी महसूस हो रही है। इस समय नागरिक एसी कलर और पंखे के बगैर नहीं रह पा रहे हैं। इसके साथ ही कल न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य तापमान से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी तापमान में इसी तरह की स्थिति रहेगी। नागरिकों को अभी गर्मी के हालात में ही रहना होगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें