गुरूवार, 12 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कल रात में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, पचमढ़ी से भी 1 डिग्री कम हुआ दर्ज

शहर में कल रात को तेज ठंड की शुरुआत हो गई है। कल रात में इंदौर का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

शहर में कल रात को तेज ठंड की शुरुआत हो गई है। कल रात में इंदौर का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह तापमान सामान्य तापमान से 4 डिग्री सेल्सियस कम है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों की तुलना में इंदौर में ठंडक ज्यादा हो गई है।

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कल रात को इंदौर का तापमान पचमढ़ी से भी ज्यादा कम हो गया था। पचमढ़ी में तापमान 12 डिग्री के आसपास चल रहा था जबकि इंदौर का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। इंदौर के तापमान के अचानक ही इतना कम होने के साथ करीब 9 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल रही थी। इन दोनों स्थितियों के चलते हुए कल रात में इंदौर में नागरिकों को ठंड का एहसास हो रहा था।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में इंदौर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर आ जाएगा। इसके बाद इंदौर में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू होगी। अभी तो ठंड पड़ने के लक्षण दिखने की शुरुआत हुई है। वैसे तो यह माना जा रहा है कि इस साल इंदौर में बारिश कम होने के कारण ठंड भी कम पड़ेगी और ठंड के मौसम में भी लोगों को गर्मी का एहसास होता रहेगा। इस मान्यता को मौसम विभाग के जानने वाले भी आंशिक रूप से ही सही लेकिन मानते जरूर हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 12 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 November 2026, पृष्ठ 4