शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

इंदौर की स्वाति और नैवेद्य को राज्य सीनियर खिताब

इंदौर। इंदौर की स्वाति सोलंकी और नैवैद्य तोंडे ने 79वीं मप्र राज्य सीनियर बैडमिंटन स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए क्रमशः महिला युगल और पुरुष युगल खिताब हासिल किया। ग्वालियर…

इंदौर। इंदौर की स्वाति सोलंकी और नैवैद्य तोंडे ने 79वीं मप्र राज्य सीनियर बैडमिंटन स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए क्रमशः महिला युगल और पुरुष युगल खिताब हासिल किया। ग्वालियर में हुई इस स्पर्धा में ग्वालियर के मृदुल भिर्यानी पुरुष एकल और नित्या जादोन महिला एकल में नये राज्य विजेता बने, इंदौर के कन्हैया शर्मा पुरुष एकल में तीसरे स्थान पर रहे। इंदौर की स्वाति सोलंकी और आशिता दुबे ने महिला युगल फाइनल में भोपाल के गरिमा सप्रे और अदिति वर्मा को 15-10,15-10 से हराया। सेमीफाइनल में पहले क्रम की स्वाति सोलंकी और आशिता दुबे ने संस्कृति अग्रवाल और पाखी गुप्ता को 15-12,15-7 से हराया।

इंदौर के नैवेद्य तोंडे और ग्वालियर के रुद्र प्रताप ठाकुर ने पुरुष युगल फाइनल में ग्वालियर के अगद बावेजा और मृदुल भिर्यानी को 11-15, 15- 9,15-10 से पराजित किया। सेमीफाइनल में शिवांश गुर्जर और अनिकेत यादव को 15-12,16- 14 से हराया, नैवेद्य और रुद्र प्रताप ने क्वार्टर फाइनल में दूसरे क्रम के धार के आदित्य चौहान और अमित राठोर को तीन गेमों में हराकर उलटफेर किया। इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन अध्यक्ष डा अनिल भंडारी, सचिव आर पी सिंह नैयर, सह सचिव धर्मेश यशलहा, प्रकाश धाकड़, कोषाध्यक्ष विशाल चांदवानी आदि ने इंदौर के सफल खिलाड़ियों को बधाई दी हैं। नित्या जादोन ने महिला एकल फाइनल में धार की अद्वितीया शर्मा को 15-13,15-8 से हराया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें