मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

इन्दौर के शेफ ललित नागर ने चैन्नई में दाल-भाजी से बढ़ाया गौरव

इन्दौर निवासी शैफ ललित नागर ने अपनी व्यवसायिक जौहर से म.प्र. के साथ इन्दौर का नाम रोशन किया। चैन्नई में आयोजित इंडियन कुलिनरी एलाएंस एसीआई के विश्व रिकॉर्ड कार्यक्रम में…

इन्दौर निवासी शैफ ललित नागर ने अपनी व्यवसायिक जौहर से म.प्र. के साथ इन्दौर का नाम रोशन किया। चैन्नई में आयोजित इंडियन कुलिनरी एलाएंस एसीआई के विश्व रिकॉर्ड कार्यक्रम में 100 शेफ द्वारा 100 प्रकार की दाल तैयार कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शेफ ललित नागर ने मालवा की पारंपरिक और प्रसिद्ध 'दाल-भाजी' को अपनी विशेष शैली में प्रस्तुत किया, जिसे सभी शेफ, निर्णायकों और उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा। यह केवल एक व्यंजन की प्रस्तुति नहीं थी, बल्कि मालवा की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और स्वाद को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान दिलाने का अवसर भी था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें