वरिष्ठ नागरिक मंच ने एफएच गार्डन स्कीम 54, विजयनगर के वरिष्ठ नागरिकों का दीपावली मिलन आयोजन किया गया। रोजगार से रिटायर जरूर हुए लेकिन जिंदगी से नहीं यह बात 86 या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठजनों ने कही। मिलन के दौरान ठहाके भी लगाए गए। वरिष्ठों ने उत्साह भी दिखाया। इस दौरान कम उम्र के राजकुमार जैन, रामेश्वर गुप्ता भी मौजूद थे। नंद मोटवानी, प्रदीप गुप्ता, अशोक चौधरी, राजेश जायसवाल, अशोक सोलंकी, राजेन्द्र खंडेलवाल, सुरेश बाफना, श्री नीमजे, राधेश्याम मुकाती सहित अन्य ने अपनी भूमिका निभाई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 12 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






