सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

आमंत्रण फुटबॉल स्पर्धा में इंदौर का स्कूल बना चैंपियन

इंदौर। लॉरेंस स्कूल सनावर में आयोजित 27वीं भूपिन्दर सिंह मेमोरियल ऑल इंडिया इंटर स्कूल आमंत्रण (अंडर- 19) फुटबॉल प्रतियोगिता में एमरल्ड हाइट्स स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने…

इंदौर। लॉरेंस स्कूल सनावर में आयोजित 27वीं भूपिन्दर सिंह मेमोरियल ऑल इंडिया इंटर स्कूल आमंत्रण (अंडर- 19) फुटबॉल प्रतियोगिता में एमरल्ड हाइट्स स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। पहले लीग मैच में एमरल्ड हाइट्स स्कूल ने लॉरेंस स्कूल (बी) टीम को 6-1 से पराजित किया। दूसरे लीग मैच में मान स्कूल, दिल्ली को 2-1 से हराया। तीसरे मैच में पाइनग्रोव स्कूल को 4-0 से पराजित कर एमरल्ड हाइट्स ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबले में एमरल्ड हाइट्स स्कूल ने मेजबान लॉरेंस स्कूल सनावर (ए) टीम को 5- 1 से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में एमरल्ड हाईट्स ने बिशप कॉटन स्कूल शिमला को 5-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें