शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

इंदौर में 26 से 28 नवंबर तक संविधान जागरूकता महाअभियान, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी आज करेंगे शिरकत

आज पहले दिन केन्द्रीय मंत्री दो कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, सांसद भी रहेंगे मौजूद

इंदौर में 26 से 28 नवंबर तक संविधान जागरूकता महाअभियान, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी आज करेंगे शिरकत

आज 26 से 28 नवंबर तक तीन दिवसीय संविधान जागरूकता महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। चार प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में हजारों विद्यार्थी प्रत्यक्ष एवं ऑनलाइन जुड़ेंगे। सांसद शंकर लालवानी की विशेष पहल पर इन्दौर के विद्यार्थी लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे।

आज रेनेसा लॉ कालेज में भारतीय संविधान के महत्व, उसकी मूल भावना एवं वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया जा रहा है। जिसमें केन्द्रीय मंत्री हरदीपसिंह पुरी, सांसद शंकर लालवानी, पूर्व न्यायमूर्ति वीएस कोकजे, शिक्षाविद स्वप्निल कोठारी, डॉ. दिव्यादित्य कोठारी अपने-अपने विचार रखेंगे।

रेनेसा के बाद आज दोपहर 1:30 बजे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के वाणिज्य अध्ययनशाला स्थित चाणक्य सभागृह, तक्षशिला परिसर में भी संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विशेष व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। इसमें भी केन्द्रीय मंत्री हरदीपसिंह पुरी मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

वहीं कल 27 नवंबर को सिक्का कॉलेज में प्रातः 11 बजे से संविधान आधारित सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित होंगे। विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक, नृत्य प्रस्तुतियों एवं जानकारीपूर्ण गतिविधियों के माध्यम से संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक आदर्शों और नागरिक जिम्मेदारियों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।

तीसरे दिन 28 नवंबर को शासकीय अत्रिदेवी हायर सेकेंडरी स्कूल, सुदामा नगर में प्रातः 11 बजे से विशेष आयोजन होगा। इसमें चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। चित्रकला प्रतियोगिता में लगभग 200 तथा कक्षा 8वीं से 12वीं तक की भाषण प्रतियोगिता में लगभग 150 छात्राएं भाग लेंगी।

इसके साथ ही संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, छात्राओं द्वारा स्वरचित गीतों का गायन, लघुनाटिका एवं संविधान की भावना पर आधारित दो विशाल सामूहिक रंगोलियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। यहां सांसद शंकर लालवानी, शिक्षा अधिकारी शौर्य मल्होत्रा अतिथि रहेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 26 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 26 November 2026, पृष्ठ 3