गुरूवार, 12 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पुलिस के मध्यस्थता केंद्र से हो रहा निराकरण, 148 प्रकरणों में लौटाए 8 करोड़ रुपये

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट का सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र आम नागरिकों के लिए राहत का प्रभावी मंच साबित हो रहा है।

पुलिस के मध्यस्थता केंद्र से हो रहा निराकरण, 148 प्रकरणों में लौटाए 8 करोड़ रुपये

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट का सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र आम नागरिकों के लिए राहत का प्रभावी मंच साबित हो रहा है। अब तक 148 प्रकरणों का निराकरण कर 8 करोड़ 04 लाख 25 हजार 143 रुपये की राशि आवेदकों को वापस दिलवाकर आपसी विवादों का समाधान करवाया। प्राप्त 1168 आवेदन पत्रों में से 87 प्रतिशत से अधिक का निराकरण की बात भी बताई गई। सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र में प्रत्येक सप्ताह सोमवार, मंगलवार, बुधवार एवं गुरुवार को प्रशिक्षित मध्यस्थता अधिकारियों द्वारा प्रकरणों की सुनवाई की जाती है।

यहां पारिवारिक वाद-विवाद, पति-पत्नी एवं अन्य पारिवारिक विवाद, रुपये-पैसों के आपसी लेन-देन, व्यापारिक लेन-देन, पड़ोसियों के विवाद, छोटे-मोटे संपत्ति विवाद, मकान मालिक-किराएदार के विवाद एवं अन्य सामान्य सिविल प्रकृति के मामलों को आपसी सामंजस्य से सुलझाने के प्रयास किए जाते हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 12 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 November 2026, पृष्ठ 5