इंदौर-ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के प्रमुख मार्ग बायपास तेजाजी नगर पार्ट 2 से सिमरोल रोड़ पर करीब 15 किमी लंबे हिस्से में नेशनल हाईवे अर्थाटी द्वारा सुरक्षा जालियां लगाने का काम तेज कर दिया है। जिसके अंतर्गत अब तक लगभग 15 किमी लंबे हिस्से में दोनों तरफ जहां जरूरी है वहां जालियां लगाने का काम 80 फीसदी के आसपास पूरा हो गया है। वहीं दूसरी तरफ इसी माह के अंत में शुरू होने वाले सावन मास और सिंहस्थ को लेकर भी तैयारियां तेज हो गई है। जिसके तहत आने वाले सावन मास और साल 2028 के सिंहस्थ में आने वाले हजारों -लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षा जालियों के साथ रोशनी के लिए पहली बार लाइटिंग लगाने का काम भी तेजी के साथ हो रहा है।
जिसके तहत इंदौर- ओंकारेश्वर मार्ग पर सिमरोल रोड तक लगभग 100 से ज्यादा पोल पर नई एलईडी लाइटिंग लगाने का काम पूरा हो चुका है। साथ ही बाकी शेष बचे हिस्से में भी वर्तमान मे तेजी के साथ काम चल रहा है। कहा जा रहा है कि अगले माह 15 अगस्त तक इस मार्ग के पांचों बड़े पुल पर भी रोशनी के लिए लाइटिंग लगाने का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। यही नहीं क्रॉसिंग और सर्विस रोड पर भी जहां जरूरत है वहां रोशनी के लिए पर्याप्त नई लाइटिंग लगाई जा रही है।
अगले माह शहरी क्षेत्र का बड़ा हिस्सा जगमगाएगा 200 से ज्यादा एलईडी से- वही
खास बात यह है कि अगले माह सावन मास शुरू होने के साथ ही एन एच आई द्वारा तेजी के साथ लगवाई जारी तेज रोशनी वाली 200 से ज्यादा नई एलईडी लाइटिंग हर हाल में चालू करवाने की पूरी तैयारी है ताकि सावन मास में बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन करने जाने वाले हजारों- लाखों श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों को भी इसका बड़ा फायदा मिलेगा। जबकि अभी तेजाजी नगर पार्ट 2 के शहरी क्षेत्र में अंधेरा फैला रहता है। जिसके कारण हर साल बारिश के मौसम में यहां दुर्घटना और हादसे होने का खतरा और अंदेशा बना रहता है। वहीं अब इस साल बड़े हिस्से में लाइटिंग और सुरक्षा जालियां लगने से श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलेगा। जिसको लेकर वर्तमान में इन दिनों तेजी के साथ काम चल रहा है। एक तरफ सुरक्षा जालियां लगाने का काम 80 फीसदी से ज्यादा पूरा हो गया है। वहीं दूसरी तरफ ढाई सौ में से करीब 100 नए पोल पर लाइटिंग लगाने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। वहीं इंदौर से सिमरोल मार्ग तक पांच बड़े पुल पर भी रोशनी करने के लिए काम तेजी के साथ चल रहा है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




