मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

इंदौर के निशानेबाजों ने जीते 30 पदक

इंदौर। जबलपुर में आयोजित 7 दिवसीय 13वीं जीएफजी शूटिंग चैंपियनशिप में इंदौर की वीर राय़फल शूटिंग सोसायटी के शूटर्स ने शामिल होकर अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए…

इंदौर। जबलपुर में आयोजित 7 दिवसीय 13वीं जीएफजी शूटिंग चैंपियनशिप में इंदौर की वीर राय़फल शूटिंग सोसायटी के शूटर्स ने शामिल होकर अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए 30 पदक हासिल कर इंदौर एवं सोसायटी के नाम को रोशन किया। सोसायटी के कोच सतीश शर्मा के मार्गदर्शन में जबलपुर में आयोजित इस स्पर्धा में देशभर के सैकड़ों निशानेबाजों ने अपने निशाने लगाए। लेकिन इनमें से वीर रायफल शूटिंग सोसायटी के कृष्णम यादव ने 10 मीटर एयर पिस्टल में 2 स्वर्ण एवं 5 रजत सहित 7 पदक हासिल किए। वहीं कृष्णा ठाकुर ने भी 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष वर्ग में 4, गीतांशी अव्हाड़ ने 10 मीटर एयर रायफल में 3 पदक प्राप्त किए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें