प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर पालिका निगम कर्मचारी / कामगारों का दीपावली मिलन समारोह के साथ वीर गोगादेव पर्व पर निकली झांकी एवं छड़ी (निशानों) के भक्तों का सम्मान भी स्टेट प्रेस क्लब अभिनव कला समाज गांधी हाल में कल 13 नवम्बर शुक्रवार की शाम 4 से 6 बजे तक आयोजन होगा। उक्त जानकारी अनु. जाति एवं निगम कर्मचारी कामगार संघ महामंत्री निकेता गौहर ने देते हुए बताया कि संगठन प्रतिवर्ष इंदौर के हृदय स्थल राजवाड़ा पर गोगा नवमी पर लगने वाले जल्से में उपस्थित छड़ी निशान एवं चलचित्र झांकियो के साथ श्रेष्ठ मंच लगाने वाले संगठनों के प्रमुखो का भी सम्मान किया जाएगा। महेश गौहर, सूरज गौहर, निकेता गौहर, राजपाल मेलाने, रानू सेन, संतोषदेवी गोसर, शकुन कलोसिया, सीमा नरवाले, कविता करोसिया सहित अन्य मौजूद रहेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 12 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






