शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

निगम आयुक्त ने लापरवाही पर कटवाया वेतन

एनजीओ संस्थाओं पर राशि राजसात करने के भी निर्देश

निगम आयुक्त ने लापरवाही पर कटवाया वेतन
निगम आयुक्त ने लापरवाही पर कटवाया वेतन (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने कल सफाई व्यवस्था निरीक्षण के दौरान सीएसआई, उद्यान दरोगा, सफाई कर्मचारी, विद्युत उपयंत्री का वेतन काटने के निर्देश दिए। वहीं सफाई कर्मचारी की सेवा समाप्ति के भी निर्देश दिए। चार एनजीओ संस्थाओं पर 60 हजार रु. की राशि राजसात करने के निर्देश भी लापरवाही के कारण दिए गए।

सिंघल ने झोन 21 के अन्तर्गत अन्नपूर्णा शिव मंदिर उद्यान निरीक्षण में उद्यान दरोगा सौरभ शर्मा के साथ 7 दिन का वेतन काटने, सफाई कर्मचारी कुशल कामले की सेवा समाप्त करने, एनजीओ प्रतिनिधि राहुल वर्मा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सपना- संगीता से भंवरकुआं तक विद्युत लाइट दिन में चालू पाई गई।

इस पर उपयंत्री लोकेश मेहता को एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। आयुक्त ने वार्ड 72 महावर नगर के निरीक्षण में एनजीओ संस्था बेसिक्स म्युनिसिपल वेस्ट वेंचर्स लिमिटेड पर 10 हजार रुपये की दंडात्मक राशि राजसात करने के निर्देश दिए गए।

लालबाग पैलेस वार्ड 66 में गंदगी और कचरे पर एनजीओ संस्था म्यूस स्टडी एजुकेशन सोसायटी पर 10 हजार रुपये की दंडात्मक राशि राजसात करने के निर्देश दिए गए। वार्ड 81 अन्नपूर्णा रोड पर कचरा पाए जाने पर एनजीओ संस्था बेसिक्स म्युनिसिपल वेस्ट वेंचर्स लिमिटेड पर 20 हजार रुपये की राशि राजसात करने के निर्देश दिए गए।

वार्ड 66 के प्रभारी दरोगा प्रवीण खरे, सीएसआई सीवेन्द्रसिंह सिकरवार के वेतन काटने के निर्देश दिए। वार्ड 82 सुदामा नगर में गंदगी पर प्रभारी दरोगा दिनेश आदिवाल और सीएसआई श्याम मांडेकर का वेतन काटने के निर्देश दिए। वार्ड 72 महावर नगर पर गंदगी पर प्रभारी दरोगा नवीन चौहान, सीएसआई पंकत धोलपुरे के वेतन काटने के निर्देश दिए।

सपना-संगीता मार्ग पर गंदगी पर प्रभारी दरोगा अंजू रील और सीएसआई अभिषेक तिवारी का वेतन काटने, अन्नपूर्णा रोड पर गंदगी मिलने पर स्वास्थ्य निरीक्षक मनीषचन्द्र सिंह, प्रभारी दरोगा विकोस मट्ठो का वेतन काटने के निर्देश दिए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 15 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 November 2026, पृष्ठ 4