शहर में मेट्रो रेल के कमर्शियल रन का शुभारंभ कल शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा किया जाएगा। इस शुभारंभ समारोह के साथ ही इंदौर में मेट्रो रेल 17.5 किलोमीटर की दूरी पर चलना शुरू हो जाएगी। इस दूरी में मेट्रो रेल के 16 स्टेशन आएंगे और नागरिकों को सफर में आसानी मिलेगी। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक चैतन्य ने बताया कि 17.5 किलोमीटर के क्षेत्र में मेट्रो रेल के कमर्शियल संचालन को शुरू करने के लिए कल शनिवार को इंदौर में शुभारंभ समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह को ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित करने का विचार है। इस शुभारंभ समारोह के साथ मेट्रो रेल गांधीनगर से होटल रेडिसन तक चलना शुरू हो जाएगी। इसके पहले गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर तक के क्षेत्र में पांच स्टेशन पर मेट्रो रेल का संचालन शुरू किया गया था। अब 11 और स्टेशन तक मेट्रो रेल जाएगी। इस तरह इस शुभारंभ समारोह के साथ इंदौर के नागरिकों को मेट्रो रेल में सफर का रास्ता खुल जाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




