साहित्य, कला और संस्कृति के विविध रंगों से सजा इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल का 27, 28 और 29 नवंबर को डेली कॉलेज, इंदौर में आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस साहित्यिक उत्सव में देशभर के लेखक, साहित्यकार, कलाकार, संगीतकार, प्रशासक और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी। साहित्यिक संवाद, विचार-विमर्श, संगीत, सिनेमा और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के विविध पहलुओं को एक साझा मंच पर प्रस्तुत करेगा।
गायिका इला अरुण के साथ हनुमान अंश फिल्म की टीम भी पहले दिन मौजूद रहेगी। तीन दिनों तक अलग-अलग आमंत्रित अपनी भूमिका निभाएंगे। तीनों दिन के कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन, कविता पाठ, कहानी वाचन, पैनल डिस्कशन और ओपन माइक जैसी गतिविधियां होंगी। जयपुर का प्रसिद्ध युग्म बैंड अपनी संगीत प्रस्तुति देगा। इसके अलावा देश के प्रमुख राजघरानों की विरासत, परंपराओं और संस्कृति पर केंद्रित विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 26 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




