शहर के युवा कलाकार पुष्पांशु खले द्वारा अभिनीत फिल्म दुल्हनियां ले आएगी सी 21 माल के थियेटर में लगाई गई। फिल्म देखने के लिए दर्शक पहुंचे। जिगर लाला का रोल निभाने वाले अभिनेता पुष्पांशु खले की काफी सराहना की। इस अवसर पर अभिनेता पुष्पांशु खले ने उपस्थित इंदौर के दर्शकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह फिल्म हंसी- मजाक से परिपूर्ण परिवार के साथ देखने लायक है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




