शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

इंदौर में जाते-जाते बरसा सावन अलसुबह तड़ातड़ पानी

काशी में सभी 84 घाट डूबे, 5000 दुकानें बंद, अस्पताल में भी घुसा पानी वाराणसी के अस्पताल में भरा पानी....

इंदौर में जुलाई के पहले हफ्ते में झमाझम पानी गिरा था, उसके बाद से अब तक सूखे जैसे हालात हैं। पूरा सावन लगभग सूखा निकल गया। अब सावन के समापन से पहले कल आधी रात को इंदौर में तड़ातड़ पानी गिरा जो सुबह तड़के तक गिरता रहा। करीब 1 इंच बारिश हुई। मुरैना, सतना, नागौद, विदिशा सहित कुछ अन्य इलाकों में भी बारिश हुई। मध्यप्रदेश में अभी तक 68 प्रतिशत बारिश हुई है। उधर उत्तरप्रदेश काशी के सभी 84 घाट डूब गए, जिसके कारण 5000 दुकानें बंद करना पड़ी। यहां अस्पताल में भी घुटनों तक पानी भर गया। बिहार के बेगूसराय में गंगा उफान पर है। नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 50 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें