दीपावली का पांच दिनी त्योहार के अन्तर्गत पहले दो दिन यानी तेरस चौदस को दोनों दिन मिलाकर करीब दो करोड़ यूनिट बिजली वितरण हुआ है। शेष तीन दिन में करीब सवा दो करोड़ यूनिट बिजली वितरण हुआ। इस बार पांच दिनी दीपोत्सव में बिजली की मांग में बढ़त की स्थिति रही। तुलनात्मक रूप से ज्यादा मांग धनतेरस के दिन दर्ज हुई हैं। इसका कारण धनतेरस पर सभी घरों, दुकानों, उद्योगों, शासकीय कार्यालयों, खेतों में बिजली की खपत का होना रहा।
जबकि दीपावली के दिन यानि अमावस को खेत का काम लगभग खत्म होने, करीब 98 प्रतिशत कारखाने बंद होने, सभी शैक्षणिक, सरकारी, प्रायवेट संस्थाएं बंद होने से कुल बिजली मांग व खपत दीपावली के दिन अन्य दिनों की तुलना में आंशिक रूप से कम दर्ज हुई है। शहर में वर्तमान में आठ लाख दस हजार से ज्यादा बिजली उपभोक्ता हैं। दीपावली के पांचों दिन मिलाकर सवा चार करोड़ यूनिट यूनिट की खपत रही, वहीं कुछ समय बिजली की अधिकतम मांग भी तुलनात्मक रूप से ज्यादा रही।
दीपावली पर विशेष रूप से की जाने वाली रोशनी पर ही करीब तीन से चार करोड़ की बिजली लगी। दीपावली मुख्य दिवस यानी रविवार को करीब 60 इंजीनियर समेत 800 कार्मिकों द्वारा बिजली सेवाएं प्रदान की गई। स्काडा सिस्टम से आपूर्ति पर निगाह रखी गई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 12 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






