शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

इंदौर की बेटियों ने हॉकी मैदान पर बढ़ाया सम्मान

इंदौर। बेटियों ने पूरे शहर का मान बढ़ाते हुए सीबीएसई की वेस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप में स्वर्णिम सफलता हासिल की। अब टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।…

इंदौर की बेटियों ने हॉकी मैदान पर बढ़ाया सम्मान

इंदौर। बेटियों ने पूरे शहर का मान बढ़ाते हुए सीबीएसई की वेस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप में स्वर्णिम सफलता हासिल की। अब टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। वरिष्ठ हॉकी कोच अशोक यादव ने बताया कि देवगुराड़िया स्थित आईएटीवी एजुकेशनल एकेडमी की टीम ने इंदौर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए पहले सीबीएसई अंडर-17 वेस्ट जोन चैंपियनशिप में लगातार तीसरी बार स्वर्णिम सफलता हासिल की। इस प्रदर्शन के आधार पर टीम को सीबीएसई की राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 29 सितंबर को अमृतसर में आयोजित होगा। पिछले वर्ष ओडिशा में संपन्न राष्ट्रीय चैंपियनशिप में आईएटीवी एजुकेशनल एकेडमी की टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया था। टीम को पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी गोलकीपर मीररंजन नेगी और प्रकाश हॉकी क्लब के सचिव व राष्ट्रीय खिलाड़ी देवकीनंदन सिलावट का भी मार्गदर्शन प्राप्त है। टीम की सफलता पर संस्था अध्यक्ष रामनारायण अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र राठी, मंत्री सतीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, उपमंत्री ज्ञानचंद कटारिया एवं समस्त ट्रस्टीगण सम्मानित किया। इस दौरान प्राचार्या शुभारंजन चटर्जी एवं उपप्राचार्या सारिका शर्मा भी उपस्थित थीं। टीम की सफलता में योगदान देने वाले प्रशिक्षकों एनआइएस कोच अशोक यादव, मनजीत सिंह, रामराज वर्मा, रोहित पटेल, अविनाश जेम्स, खुशी शेखावत एवं दीप कुमार पटेल का भी सम्मान हुआ।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें