शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

इंदौर में 27 नवंबर को ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, एमजीएम बॉयज हॉस्टल में होगा हवाई हमले का अभ्यास

प्रदेश के समस्त जिलों में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न एजेंसियों की तत्परता एवं समन्वय परखने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की द्वितीय मॉक।

इंदौर में 27 नवंबर को ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, एमजीएम बॉयज हॉस्टल में होगा हवाई हमले का अभ्यास

प्रदेश के समस्त जिलों में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न एजेंसियों की तत्परता एवं समन्वय परखने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की द्वितीय मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। इसमें हवाई हमले की चेतावनी, ब्लैकआउट, सुरक्षित स्थानों पर निकासी, खोज एवं बचाव तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया का अभ्यास किया जाएगा।

इसमें सिविल डिफेंस स्वयंसेवक, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट एवं अन्य संबंधित एजेंसियां भाग लेंगी। इंदौर जिले में मॉक ड्रिल का आयोजन कल 27 नवम्बर को एमजीएम बॉयज हॉस्टल, पिपलियाहाना रोड पर किया जाएगा। इसके लिए जिला कमाण्डेंट होमगार्ड एवं जिला कमाण्डेंट एसडीईआरएफ संयुक्त रूप से नोडल अधिकारी रहेंगे।

आयोजन की तैयारियों एवं विभागीय समन्वय के लिए आज 26 नवम्बर को दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 102 में टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित की गई है। इसमें संबंधित अधिकारी मॉक ड्रिल की कार्ययोजना एवं अपने दायित्वों की समीक्षा करेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 26 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 26 November 2026, पृष्ठ 5