शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में इंदौर बना दोनों वर्गों में चैंपियन

इंदौर। रतलाम जिला सॉफ्टबॉल संघ एवं मध्यप्रदेश सॉफ्टबॉल संघ द्वारा आयोजित 9वीं मिनी अंडर 13 जूनियर राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप का समापन रतलाम में हुआ। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में…

राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में इंदौर बना दोनों वर्गों में चैंपियन

इंदौर। रतलाम जिला सॉफ्टबॉल संघ एवं मध्यप्रदेश सॉफ्टबॉल संघ द्वारा आयोजित 9वीं मिनी अंडर 13 जूनियर राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप का समापन रतलाम में हुआ।

प्रतियोगिता के बालक वर्ग में इंदौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं बालिका वर्ग में भी इंदौर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में इंदौर ने रतलाम को 5-0 से हराया एवं बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में इंदौर ने रतलाम 8-0 से हराया। स्पर्धा में बालक वर्ग में चिराग वन्दवाडे, कार्तिक मांजरेकर, अक्ष जैन ने शानदार प्रदर्शन किया बालिका वर्ग में जैविका अंजली, सिद्धि, ने शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ प्रवीण अनावकर, राकेश मिश्रा, राजकुमार सहगल, चंद्रकांत संगोले, समीर गुप्ते, प्रदीप नरूलकर, विनोद रूनवाल, विक्रांत आखरे, सविता पारखे, प्रवीण दवे, सुबोध चौरसिया, राहुल ठाकुर ने बधाई दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 16 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 11