शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
इंदौर

इंदौर बना एआई, एवीजीसी और स्टार्टअप इनोवेशन का बड़ा मंच

न.प्र.)। मध्य भारत के प्रमुख एंटरप्रेन्योरियल इकोसिस्टम प्लेटफॉर्म ई-रूफ का फ्लैगशिप आयोजन 'ई-रूफ एनुअल संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से 300 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स, टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स, वेंचर कैपिटलिस्ट्स, निवेशकों…

न.प्र.)। मध्य भारत के प्रमुख एंटरप्रेन्योरियल इकोसिस्टम प्लेटफॉर्म ई-रूफ का फ्लैगशिप आयोजन 'ई-रूफ एनुअल संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से 300 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स, टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स, वेंचर कैपिटलिस्ट्स, निवेशकों और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स ने भाग लेकर एंटरप्रेन्योरशिप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एवीजीसी (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स), कंटेंट क्रिएशन और भविष्य की तकनीकों पर गहन चर्चा की। पूरे दिन चले इस आयोजन में विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए और उभरते स्टार्टअप्स के लिए नए अवसरों, निवेश और सहयोग की संभावनाओं पर विचार रखे। अतिथि विधायक गोलू शुक्ला, पुलिस अधिकारी सीमा अलावा, आशीष कुलकर्णी मौजूद थे। अतिथियों ने प्रदेश में विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम की सराहना करते हुए नवाचार, उद्यमिता और युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। हरीश नारायण, मुकेश जैन, विनिता राठी, निमेष सिंह, राजीव चिलाका ने अपने विचार साझा किए। विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल बिजनेस, ब्रांड बिल्डिंग, निवेश, स्केलिंग और भविष्य की टेक्नोलॉजी पर आधारित विभिन्न सत्रों में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। अलग सत्र में वैभव कुमारेश, रणजीत सिंह, अवनी कुलकर्णी, हिमांशु चतुर्वेदी, कोमल चतुर्वेदी ने भी अपनी भूमिका निभाई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें