शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

इंदौर में पाइपलाइन लीकेज से 16 टंकियों के इलाकों में पानी की किल्लत, अन्नपूर्णा से सदर बाजार तक असर

कल दिन भर लीकेज सुधारने के कारण बंद रहा टंकी भरने का काम

इंदौर में पाइपलाइन लीकेज से 16 टंकियों के इलाकों में पानी की किल्लत, अन्नपूर्णा से सदर बाजार तक असर

आज शहर में पानी की 16 टंकी के सप्लाई वाले क्षेत्र में पानी का संकट पैदा हो गया। कल दिन भर लीकेज सुधारने के काम के कारण इन टंकियों में पानी नहीं भरा जा सका।

कल आईपीएस स्कूल के पास राजेंद्र नगर मेन रोड पर 1200 एमएम व्यास की पीएससी ग्रेविटी मेन पाइपलाइन में हुए लीकेज का सुधार कार्य शाम 6:30 बजे तक किया गया। उक्त लीकेज सुधार कार्य के कारण आज प्रातः शहर की 16 पानी की टंकियां कम क्षमता से भरी जा सकीं। जिसके परिणामस्वरूप संबंधित क्षेत्रों में जलप्रदाय प्रभावित रहा।

यह स्थिति अन्नपूर्णा, स्कीम नंबर 103, छत्रीबाग, राजमोहल्ला, द्रविड़ नगर, लोकमान्य नगर, महाराणा प्रताप नगर, नरवल, अगरबत्ती कॉम्प्लेक्स, कुशवाह मोहल्ला, टिगरिया बादशाह, सुभाष चौक, सदर बाजार, मल्हार आश्रम, गांधी हॉल व जय हिंद नगर की टंकी पर बनी। निगम का कहना है कि इन स्थानों पर कल से जलप्रदाय सामान्य हो जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 26 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 26 November 2026, पृष्ठ 4