शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

इंदौर में 12 दिन से नहीं हुई बारिश

कहां गया मुंबई का पानी? गर्मी और उमस से लोग हो रहे हैं परेशान

मानसून के इस मौसम में पिछले 12 दिन से इंदौर में बारिश नहीं हुई है। ऐसे में तेज गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। बारिश नहीं होने से इंदौर में सूखा पड़ने का खतरा भी पैदा हो रहा है।

हमेशा तो मानसून के मौसम में इस समय इंदौर में जोरदार बारिश चल रही होती है। अब तो जुलाई का महीना आधा बीत गया लेकिन अभी तक इंदौर में तेज और जोरदार बारिश नहीं हो सकी है। पिछले महीने में जो बारिश हुई थी वह बारिश इंदौर की औसत बारिश की बराबरी कर रही थी। लेकिन जुलाई के महीने में पड़ा सूखा बारिश के लिहाज से इंदौर की सेहत को खराब करने वाला है। अभी इंदौर के तालाब भी बराबर नहीं भर पाए हैं। ऐसी स्थिति के बीच बारिश का रुक जाना शहर के लिए समस्या बन रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 12 दिन से इंदौर में एक बूंद भी पानी नहीं गिरा है। इसके साथ ही तापमान बढ़ते जा रहा है। तापमान बढ़ने के कारण शहर में गर्मी और उमस की स्थिति बन गई है। बारिश के इस मौसम में भी रात के समय पर सोने के लिए व्यक्ति को एसी और कूलर चलाना पड़ रहे हैं। हमेशा तो बारिश तेज हो जाने के कारण हल्की ठंड की स्थिति बन जाती है। इस बार वह स्थिति भी नहीं बनी है। हमेशा तो मुंबई में जब बरसात होती है तो उसके अगले दिन ही इंदौर में भी बरसात हो जाती है। जितनी बारिश मुंबई में होती है उसकी तुलना में तो इंदौर की बारिश बहुत कम रहती है लेकिन इंदौर के हिसाब से वह बारिश जोरदार रहती है। जब मुंबई में जोरदार बारिश होती है तो इंदौर में भी अच्छी बारिश होती है। हमेशा से चल रहा है यह सिलसिला इस साल टूट गया है। इस साल मुंबई में तो बारिश अच्छी और जोरदार हुई लेकिन इंदौर में मुंबई का यह पानी नहीं आया। इस पानी के नहीं आने के कारण इंदौर में पानी के संकट और बेचैनी की स्थिति बन गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें