सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

एशियन गेम्स में भारत ने दो और पदक जीते

पुरुष टीम ने 10 मीटर राइफल में सिल्वर जीता; सुचिका को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में ब्रॉन्ज

एशियन गेम्स में भारत ने दो और पदक जीते

जापान के नगोया में चल रहे एशियन गेम्स के तीसरे दिन भारत ने दो और पदक जीतकर अपने पदकों की संख्या 4 कर ली। पदक तालिका में भी भारत 11वें से 10वें स्थान पर पहुंच गया। आज भारत की पुरुष टीम ने 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीत लिया है। पार्थ माने, रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों 1890.1अंक अर्जित कर दूसरे स्थान पर रहे। इसी तरह मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भारत की सुचिका तरियाल सेमी फाइनल में हारकर रजत पदक से चूक गईं और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इसके बाद सुचिका रोती हुईं नजर आईं। भारत को अब तक 3 रजत और 1 कांस्य मिल चुका है।

एशियन गेम्स में भारत ने दो और पदक जीते

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें