सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

आज दिल्ली में दिगेगा भारत का दम

मोदी-जिनपिंग- पुतिन समेत कई दि‚गज एक मंच पर ब्रिक्स समिट का दिल्ली में आगाज, आ रहे हैं जिनपिंग शाम को मोदी के साथ बैठक

राजधानी दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज से आधिकारिक आगाज हो रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। सबसे अहम मुलाकात शाम 5:45 बजे भारत मंडपम में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होगी। चीनी राष्ट्रपति भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। आज से शुरू हो रहे इस शिखर सम्मेलन में भारत दुनिया के समक्ष अपना शक्ति प्रदर्शन करेगा। जब दुनिया की बड़ी महाशक्तियां एक मंच पर होंगी। रूस के राष्ट्रपति पुतिन, चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनिया के कई और देशों के राष्ट्राध्यक्ष एक मंच पर नजर आएंगे।

चीन के बदले सुर

चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के दिल्ली दौरे से पहले दिल्ली में चीन के राजदूत ने सोशल मीडिया प्ल्टेफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दोनों देशों को अपने मतभेदों को उचित तरीके से संभालते हुए अच्छे पड़ोसी और मित्र की तरह आगे बढ़ना चाहिए।

भारत-चीन के बीच सीधी फ्लाइट शुरू

भारत और चीन के बीच सीधी उड़ान सेवा फिर से शुरू हो गई है। दोनों देशों के बीच तकरीबन 6 साल के बाद डायरेक्ट फ्लाइट सर्विसेज शुरू हुई हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें