जम्मू-कश्मीर में 1178 फीट की ऊंचाई पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज पर वंदे भारत एक्सप्रेस
100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। ट्रायल के बाद 111 किलोमीटर लंबे वैष्णो देवी कटरा-बनिहाल सेक्शन पर अधिकतम ट्रेन की स्पीड को 75 किमी/घंटा से बढ़ाकर 100 किमी/घंटा कर दिया गया है। बता दें कि चिनाब ब्रिज कई ऊंचाई 359 मीटर है। यह फ्रांस के एफिल टावर से 35 मीटर ऊंचा है। एफिल टावर की ऊंचाई 330 मीटर है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




